• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 22, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी रेलवे नेटवर्क में करेगा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हवाईअड्डों की यात्रा क्षमता होगी दोगुनी

सऊदी रेलवे नेटवर्क में करेगा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हवाईअड्डों की यात्रा क्षमता होगी दोगुनी

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 17, 2025
in Saudi
0
सऊदी रेलवे नेटवर्क में करेगा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हवाईअड्डों की यात्रा क्षमता होगी दोगुनी

सऊदी रेलवे नेटवर्क में करेगा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हवाईअड्डों की यात्रा क्षमता होगी दोगुनी

0
SHARES
21
VIEWS

सऊदी रेलवे नेटवर्क में करेगा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हवाईअड्डों की यात्रा क्षमता होगी दोगुनी

Vandana Upadhyay · जुलाई 17, 2025

सऊदी अरब ने अपने परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए कई महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की घोषणा की है। इन लक्ष्यों में राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क का 50 प्रतिशत से अधिक विस्तार और हवाई अड्डों की यात्री क्षमता को दोगुना से भी अधिक करना। यह पहल सऊदी अरब के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत वह खुद को एक वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करना चाहता है।

सऊदी अखबार Akhbar24.com के अनुसार, ये योजनायें सऊदी अरब के परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेवा मंत्री सालेह अल जासिर ने पेश कीं। वह Global Aviation and Maritime Transport Summit में “परिवहन का भविष्य गढ़ना: लोग, तकनीक और नीति” नामक एक उच्च स्तरीय पैनल सत्र में बोल रहे थे। अल जासिर ने कहा कि सरकार एक ऐसा परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में लगातार प्रगति कर रही है, जो पूरी तरह से एकीकृत (integrated) हो, लोगों को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया हो और तकनीक और दूरदर्शी नीतियों द्वारा संचालित हो।

अल जासिर ने बताया कि सऊदी अरब की रणनीति के केंद्र में “नेशनल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स स्ट्रैटेजी” है, जिसे 2021 के मध्य में लॉन्च किया गया था। यह रणनीति Vision 2030 का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को विविध बनाना और तेल पर निर्भरता कम करना है।


इस योजना की मुख्य पहलों में शामिल है:

  • विशेषीकृत लॉजिस्टिक्स ज़ोन का विकास,

  • जो समुद्री, हवाई और ज़मीनी परिवहन प्रणालियों को कस्टम संचालन और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़कर मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ावा देंगे।

एक प्रमुख उदाहरण है जेद्दा इस्लामिक पोर्ट में बनाया जा रहा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स ज़ोन, जो जल्द ही किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ‘लैंड ब्रिज रेलवे प्रोजेक्ट’ के माध्यम से जुड़ जाएगा। अल जासिर ने कहा इन प्रयासों से माल ढुलाई की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी, देशभर में बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी और संचालन में आ रही रुकावटें काफी हद तक कम होंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि एकीकृत राष्ट्रीय डिजिटल लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म (Unified National Digital Logistics Platform) ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह सिस्टम कस्टम विभाग, बंदरगाहों, एयरलाइंस और फ्रेट फॉरवर्डर्स को आपस में जोड़ता है और इसके माध्यम से कस्टम क्लीयरेंस का समय 30% से अधिक घटाया जा चुका है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सीरिया के साथ खड़े होने की अपील की

Next Post

दुबई में शादी करने पर मिलेगी 10 दिनों की छुट्टी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

UAE में VPN इस्तेमाल करने वालों के लिए सख्त चेतावनी, लग सकता है 4.5 करोड़ तक का जुर्माना

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 22, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वाले प्रवासियों को मोबाइल पर इंटरनेट चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगर आप अपने फोन में...

Read moreDetails

UAE में छाया घना कोहरा, पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट, 80 की स्पीड लिमिट लागू

फ़रवरी 22, 2026

सऊदी अरब ने यमन के सोकोट्रा में भेजी बड़ी मदद, Force 808 ने बांटे राशन और बहाल की बिजली

फ़रवरी 22, 2026

सऊदी अरब में बदल गया कामगारों का नसीब, क्राउन प्रिंस के नए क़ानून से वीज़ा खर्चा हुआ माफ़

फ़रवरी 22, 2026
Next Post
दुबई में शादी करने पर मिलेगी 10 दिनों की छुट्टी

दुबई में शादी करने पर मिलेगी 10 दिनों की छुट्टी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906