सऊदी अरब में करीब 3 महीने से फंसे हुए 178 कामगारों को विशेष विमान से भारत पहुंचा दिया गया है। यह सभी कामगार रियाद में लॉकडाउन के वजह से फंसे हुए थे। सभी कामगारों की फिलहाल 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। कामगारों को कोरोना सैंपलिंग के बाद एक अलग अलग कमरों में क्वारंटाइन किया गया है।

Vande Bharat Phase 3: Air India to operate five flights from ...

 

ये सभी कामगार राजस्थान के रहने वाले है। जिन्हें राजस्थान कम्युनिटी की मदद जयपुर भेजा गया है। राजस्थान कम्युनिटी गुलाम मोहम्मद खान सोती की संस्था है। जो झुंझुनूं जिले के निवासी हैं, हालांकि अभी वो रियाद में रहते हैं।

 

लॉक डाउन के वजह से इन कामगारों का काम बंद हो गया था। इनकी कंपनियों इन्हें बाहर भी कर दिया था। जिसके कारण इन्हे दिक्क्तों का समाना करना पड़ा। इधर विमान सेवा भी बंद थी, जिसके कारण ये भारत भी नहीं आ सकते थे।

नौकरी छूटने के कारण इन श्रमिकों के पास खाने के भी पैसे नहीं थे जिसके बाद राजस्थान कम्युनिटी संस्था चलाने वाले गुलाम मोहम्मद खान सोती ने इन सबको 3 महीने का राशन दिया।

 

साथ ही इन सब के लिए रहने की व्यवस्था कराया। उसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क करके इन सभी कामगारों को फ्लाइट के जरिए अपने अपने घर पहुंचाने का काम भी किया

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.