रेजिडेंस विजा परमिट में प्रवासियों के लिए बदला गया नियम

सऊदी में रेजिडेंस विजा परमिट के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा Muqeem platform पर रेजिडेंस परमिट के स्टेटस चेकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब वीजा स्टेटस “allowed to enter” या “not allowed to enter.” दिखाया जायेगा।

पहले क्या शो होता था?

बताते चलें कि पहले वीजा स्टेटस चेक करने के लिए “valid, used, expired, or cancelled.” दिखता था। इस Muqeem portal की मदद से प्रवासी अपना वीजा स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। अभी फिलहाल इस सेवा की मदद से निशुल्क अपना वीजा स्टेटस देख सकते हैं।

प्रवासियों के लिए दी जा रही है इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रवासियों को बेहतर ऑनलाईन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उनके लिए वीजा प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है। प्रवासियों से भी अपील की जाती है कि उन्हें हर तरह के नियमों का पालन करना चाहिए। रेजिडेंस विजा नियमों के उल्लंघन आरोपी को सजा दी जाएगी।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment