SBI ने बढ़ाया स्पेशल Wecare FD फिक्स डिपॉजिट का टाईम लिमिट, नॉर्मल से 1 फीसदी अधिक मिलेगा interest rate

Satyam Kumari5 April 20231 min read18 viewsFinance

एसबीआई ने बढ़ाई इस स्कीम की टाइम लिमिट

State Bank of India (SBI) ने special term deposit scheme की वैधता को आगे बढ़ा दिया है। एसबीआई की सीनियर सिटीजन के लिए “SBI Wecare FD” scheme की वैधता अब आगे बढ़ा दी गई है।

सबसे पहले इसे मई 2020 में लांच किया गया था। कई बार इस स्कीम की वैधता बढ़ाने के बाद उसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तय की गई थी। लेकिन बैंक ने इसे एक बात फिर से बढ़ा दिया है। बैंक ने इसे अब 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सिनियर सिटीजन के लिए खास है यह एफडी स्कीम

यह स्कीम खासकर सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई थी जिसमें उन्हें अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा था। इसमें ग्राहकों को 5 साल से लेकर 10 साल तक की जमा की अनुमति होती है। इस स्कीम के तहत केवल सीनियर सिटीजन ही फिक्स डिपॉजिट करा सकते हैं। इसमें उन्हें नॉर्मल डिपॉजिट के मुकाबले 1 फीसदी अतिरिक्त का लाभ दिया जा रहा था।

बैंक ने 2 करोड़ से कम के जमा पर अपने ब्याज दरों को 15 फरवरी को लागू किया था।

 

Share:

Comments

Leave a comment