SBI (भारतीय स्टेट बैंक) अपनी वे-केयर डिपॉजिट स्कीम और अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम को इस महीने बंद करने जा रहा है। यानी, सरकारी बैंक से अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपके पास कम समय है। आइए जानते हैं इन दो FD के ब्याज दरों और अन्य जानकारी, और साथ में देखते हैं कि निवेश करना फायदेमंद है या नहीं।

SBI वी केयर डिपॉजिट स्कीम: क्या हैं ब्याज दरें?

SBI यह स्कीम खासतौर पर सीनियर सिटीजन्स के लिए चलाता है। इसमें वो अपनी आमदनी सुरक्षित FD में डालकर अतिरिक्त ब्याज कमा सकते हैं। अभी बैंक इसपर 7.5% का ब्याज़ दे रहा है। 60 साल से कम उम्र के लोग भी इसमें पैसा रख सकते हैं, लेकिन उन्हें 6.5% ब्याज मिलेगा। इस FD में कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। एक अच्छी बात ये है कि आप इस FD पर लोन भी ले सकते हैं।

SBI अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम: क्या हैं ब्याज दरें?

बैंक अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम को 400 दिनों के लिए चलाता है। इसमें आपको 7.10% सालाना रिटर्न मिलता है। अगर हम 1 से 2 साल के आसपास की दूसरी स्कीमों को देखें, तो उनमें 6.80% तक का ब्याज दिया जाता है। वहीं, सीनियर सिटिज़न्स को इस FD में 7.60% का ब्याज मिलता है। इस FD पर भी लोन लिया जा सकता है।

कैसे करें निवेश?

SBI की किसी भी शाखा में जाकर आप इन FD में खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट बैंकिंग और YONO ऐप से भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन याद रखें, इन स्कीमों में सिर्फ 31 मार्च तक ही पैसा लगाया जा सकता है। हालांकि, SBI पहले भी इन स्कीमों की आखिरी तारीख बढ़ा चुका है, तो शायद इस बार भी ऐसा हो सकता है। पर अभी बैंक की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं है।

क्या करें निवेश?

देखिए, बात तो सीधी है ब्याज दर और सुरक्षा की। इन दोनों स्कीमों का समय और ब्याज देखते हुए, अगर आप दूसरे बैंकों की उसी अवधि वाली FD को देखें, तो पता लगा सकते हैं कि कौन से बैंक की FD आपको ज़्यादा फायदा देगी।

SBI अमृत कलश vs HDFC Bank vs ICICI Bank

बड़े बैंकों से तुलना करें, तो अमृत कलश में 400 दिनों की FD पर आपको 7.60% रिटर्न मिल रहा है। जबकि HDFC बैंक 1 साल से लेकर 15 महीने से कम की FD पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। वहीं, ICICI बैंक 390 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की FD पर 7.20% का ब्याज दे रहा है। ये दरें सीनियर सिटिज़न्स के लिए हैं। अगर आम निवेशकों की बात करें, तो समान अवधि में इन बैंकों के ब्याज दर इस प्रकार हैं – 7.10% (SBI), 6.60% (HDFC) और 6.70% (ICICI).

SBI वी केयर vs HDFC Bank vs ICICI Bank

वी केयर स्कीम की तुलना करें तो, SBI 5 से 10 साल की अवधि के लिए 7.50% ब्याज देता है। वहीं, ICICI भी उसी अवधि पर 7.50% ब्याज देता है, लेकिन HDFC की ब्याज दर ज़्यादा है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ये 7.75% तक का ब्याज दे रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे ज़्यादा रिटर्न

साथ में ये भी बता दें कि कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो बड़े बैंकों से ज़्यादा रिटर्न दे रहे हैं। अमृत कलश से जुड़ी अवधि (400 दिनों) की FD पर कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रमशः 8.10% और 9.25% ब्याज देते हैं। यानी यहां रिटर्न अधिक है। लेकिन, यह बात भी है कि बड़े बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंकों पर लोगों का भरोसा उतना नहीं है। ऐसे में, आपको खुद सोचना होगा कि ज़्यादा रिटर्न के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा लगाएंगे या नहीं। हालांकि, 5 लाख तक की रकम पर डिपॉज़िट इंश्योरेंस मिलने से आप 5 साल तक के लिए यहां निवेश करने का सोच सकते हैं।

3 बैंक ने किया FD रेट 9 प्रतिशत से ज़्यादा. SBI, HDFC के जैसे हैं पूरे सुरक्षित. अभी किया जमा तो मिल जाएगा 9.25% का ब्याज

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment