31 दिसंबर 2023 से, यूएई मीडिया काउंसिल ने एक नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत विदेशी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स जो Instagram, Facebook, WhatsApp या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन/प्रमोशनल सामग्री पोस्ट करना चाहते हैं, उन्हें पहले एक विशेष परमिट लेना होगा।
Visitor Advertiser Permit क्या है?
यह परमिट उन विदेशी इन्फ्लुएंसर्स के लिए अनिवार्य है जो UAE आकर यहाँ ब्रांड या सेवाओं का प्रचार करते हैं। इन्हें किसी अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही पंजीकरण कराना होगा जैसे कि कोई लाइसेंस प्राप्त Advertising या Talent Management Agency, जो यूएई में आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हो। स्वतंत्र रूप से काम करना मना है ऐसे में आपको किसी अधिकृत एजेंसी के साथ ही जुड़ना होगा।
परमिट की वैधता कितनी होती है?
-
पहली वैधता: 3 महीने
-
एक बार नवीकरण (renewal) की अनुमति: +3 महीने
-
यानी कुल 6 महीने तक ही मान्य होगा।
शुल्क (Fees)
पहले तीन साल तक यह परमिट नि:शुल्क (Free) रहेगा। लागू होने की तारीख से तीन महीने बाद से यह सिस्टम प्रभाव में आएगा।
किन लोगों को यह परमिट नहीं चाहिए? (Exemptions)
-
यदि आप अपने ही प्रोडक्ट या कंपनी का प्रचार कर रहे हैं (यानी आप खुद ही मालिक हैं), तो आपको परमिट की जरूरत नहीं है।
-
18 साल से कम उम्र के बच्चे जो शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल या जागरूकता अभियान में भाग ले रहे हैं यदि वह सामग्री उनकी उम्र के अनुसार उपयुक्त हो।
परमिट धारकों की जिम्मेदारियाँ क्या होंगी?
अगर आपने Visitor Advertiser Permit ले लिया है, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा:
| नियम | विवरण |
|---|---|
| परमिट नंबर दिखाना | अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परमिट नंबर स्पष्ट रूप से दिखाना होगा। |
| केवल रजिस्टर्ड अकाउंट | केवल वही अकाउंट इस्तेमाल करें जो परमिट से जुड़ा हो। |
| किसी और को विज्ञापन की अनुमति नहीं | अपने अकाउंट से कोई और व्यक्ति विज्ञापन पोस्ट नहीं कर सकता। |
| अगर कानून कहे, तो पहले मंज़ूरी लें | कुछ क्षेत्रों (जैसे हेल्थ) में प्रचार से पहले प्राधिकरण की अनुमति ज़रूरी होगी। |
| भ्रामक या गैरकानूनी कंटेंट मना | झूठी जानकारी या भ्रामक प्रचार करने पर सख्त कार्रवाई होगी। |
उद्देश्य क्या है?
यह कदम UAE के मीडिया क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है। इसका उद्देश्य
-
प्रचार और असल कंटेंट में अंतर स्पष्ट करना
-
गलत/गैर-कानूनी जानकारी को रोकना (विशेष रूप से हेल्थ जैसे क्षेत्रों में)
-
सोशल मीडिया प्रमोशन को नियंत्रित करना




