सऊदी अरब ने 30 सितंबर से नए यात्रा नियमों को मंजूरी दी है. नया यात्रा नियम कई प्रकार से लोगों को यात्राओं की नई सहूलियत प्रदान करेगा.

सऊदी अरब 30 सितंबर से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा जारी किए गए ट्रैवल पास को मंजूरी देगा और जिनके पास यह पास होगा उन्हें यात्रा करने की 30 सितंबर से सऊदी अरब की अनुमति होगी.

अब तक 80 से ज्यादा एयरलाइन इस IATA Pass  को मंजूरी दे चुके हैं और कई देशों के लिए सुगमता पूर्वक यात्रा का संचालन कर रहे हैं. सऊदी अरब भी अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो इसे मंजूरी देकर यात्राओं के ऊपर से प्रतिबंध समाप्त करेगा.

हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि जो देश सऊदी अरब के ब्लैक लिस्ट में हैं उन्हें मंजूरी दी जाएगी या नहीं. लेकिन इस IATA PASS  को बारीकी से देखने से इसके पीछे के पद्धति से यह पता चलता है कि यह पास किसी भी व्यक्ति को जारी किया जा सकता है जो पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड हो और  वायरस से सुरक्षित हो.

उम्मीद है नए सिस्टम के लगने के साथ ही लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रवासी वर्ग सऊदी अरब का रुख कर पाएंगे.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।