सऊदी Food and Drug Authority ने 74,000 अवैध पशु चिकित्सा उत्पादों को जब्त किया
- दो महीने की लंबी जांच और निरीक्षण के बाद उठाया गया
Saudi Food and Drug Authority ने Ministry of Interior के अधिकारियों के सहयोग से 74,000 अवैध पशु चिकित्सा उत्पादों को जब्त कर लिया है। बता दें कि यह कदम प्रवासी डीलरों के एक समूह को ट्रैक करने के लिए दो महीने की लंबी जांच और निरीक्षण के बाद उठाया गया है।

- इनपर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऑथोरिटी ने दो गोदामों और पूर्वी क्षेत्र में एक कारखाने को भी बंद कर दिया है जिसमें एक अज्ञात स्रोत के साथ अवैध उत्पादों का व्यापार होता था। अभी इनपर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है।

- तीन अपार्टमेंट में 12,037 पशु चिकित्सा तैयारी प्राप्त हुए
अगर हम जब्त किए गए उत्पादों की बात करें तो उनमें बिना लाइसेंस वाले गोदाम में पशु चिकित्सा तैयारियों के 54,173 पैकेज, 6,032 तैयार पशु चिकित्सा के उत्पाद, बिना लाइसेंस वाले कारखाने में 50,000 पैकेज और गोदाम में 1,777 पशु चिकित्सा उत्पाद और Dammam और Jubail के तीन अपार्टमेंट में 12,037 पशु चिकित्सा के समान तैयार प्राप्त हुए हैं।GulfHindi.com



