भारतीय एयरलाइन SpiceJet ने 24 नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन की घोषणा की है। तीन नए शहरों के लिए यह सेवाएं दी जाएंगी। कहा गया है कि Tuticorin, Porbandar, और Dehradun के लिए यात्रियों के लिए संचालन की सुविधा दी जाएगी।
कब से शूर किया जाएगा संचालन?
बताते चलें कि इसका संचालन 30 March 2025 से किया जाएगा और इसके लिए बुकिंग भी शूर कर दिया गया है। देश में घरेलू यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। Tuticorin को चेन्नई और बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा और बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट विमानों की सेवा दी जाएगी। वहीं अहमदाबाद, बेंगलुरु, delhi और मुंबई से देहरादून को जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा पोरबंदर को मुंबई से जोड़ा जाएगा। इसके लिए इसके लिए सप्ताह में दो नॉन स्टॉप फ्लाइट्स की सेवा दी जाएगी। इस विमान की सेवा 1 अप्रैल 2025 से शुरू की जाएगी। घरेलू कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त रूट को भी जोड़ा जाएगा। एयरलाइन के द्वारा अहमदाबाद और श्रीनगर के साथ पुणे और वाराणसी के लिए भी नई फ्लाइट्स को लॉन्च किया जाएगा।