• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, मार्च 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

35 दिन बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया शव, समाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

35 दिन बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया शव, समाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 23, 2025
in India, Saudi
0
35 दिन बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया शव, समाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

35 दिन बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया शव, समाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

0
SHARES
55
VIEWS

35 दिन बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया शव, समाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

Vandana Upadhyay · जून 23, 2025

यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले एक समाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक की मदद से एक भारतीय कामगार का शव 35 दिनों के बाद सऊदी अरब से भारत लाया गया. यूपी के जौनपुर जिले के थाना शाहगंज के रामपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मोहनुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में सऊदी में मौत हो गई थी. मोहनुद्दीन 20 फरवरी 2025 को सऊदी की राजधानी रियाद में खेती बाड़ी का काम करने के लिए गया था.

मोहनुद्दीन का परिवार आर्थिक रूप से काफी गरीब था अच्छे भविष्य के परिवारवालों ने उसे कमाने के लिए सऊदी में भेज दिया. उसके द्वारा भेजे जा रहे पैसों से धीरे-धीरे परिवार की स्थिति में सुधार होने लगा था. लेकिन 16 मई को अचानक से मोहनुद्दीन की फोन के माध्यम से परिवार से बातचीत होनी बंद हो गई. फिर परिजनों को सऊदी अरब में रहने वाले परिचितों से पता चला कि मोहनुद्दीन की मौत हो गई. ये सुनकर पूरा परिवार पूरी तरह से टूट गया था. अब उनकी सबसे बड़ी चिंता था कि मोहनुद्दीन का शव सऊदी से जौनपुर कैसे लाया जाये ?

इसके लिए पीड़ित परिवार ने जिला सुरक्षा संगठन तहसील कादीपुर इकाई के सचिव अब्दुल हक से मुलाकात की. मृतक के बेटे समीर शेख के लिए गांव के मास्टर मेहंदी हसन ने अब्दुल हक से मदद की गुहार लगाई. पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए आगे आए अब्दुल हक ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा. उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया. सरकारी स्तर पर बातचीत के बाद सऊदी अरब सरकार ने जांच प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद शव को भारत भेजने की अनुमति दी गई.


35 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 22 जून को मोहनुद्दीन का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा. परिवार को अपने पिता का अंतिम दर्शन करने का मौका मिला. आसपास के क्षेत्र के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए अब्दुल हक की जमकर प्रशंसा की.

 

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी परियोजना ने यमन में 1,243 बारूदी सुरंगें हटाईं

Next Post

जयपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई गड़बड़ी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Bahrain

UAE में Amazon के Data Center पर गिरे ड्रोन, कई बैंकिंग ऐप्स और जरूरी सर्विस हुई ठप

by Praggya Singh sabal
मार्च 3, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेज़न (Amazon) के क्लाउड कंप्यूटिंग सेंटर्स पर ड्रोन से हमला हुआ है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है कि उनके दो...

Read moreDetails

Oman News: ओमान के दुकम पोर्ट पर ड्रोन हमला, तेल के टैंकों को बनाया निशाना, नया अलर्ट जारी

मार्च 3, 2026

Air India Flight News: दुबई से 149 भारतीयों को लेकर लौटी फ्लाइट, मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी राहत

मार्च 3, 2026

Etihad Flight Update: आबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें 4 मार्च तक रद्द, यात्रियों के लिए नया नियम जारी

मार्च 3, 2026
Next Post
जयपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई गड़बड़ी

जयपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई गड़बड़ी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906