UAE : इन कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी सैलरी, ईद के मौके पर लिया गया फैसला
कर्मचारियों को ईद के पहले ही पेमेंट दिया जाएगा
Sharjah में सरकारी कर्मचारियों को ईद के पहले ही पेमेंट दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने शारजाह में सरकारी कर्मचारियों को पहले ही पेमेंट दे दिया जाएगा। Central Finance Department ने यह फैसला लिया है कि Eid Al Fitr के पहले ही कर्मचारियों का पेमेंट कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि ईद के कारण कर्मचारियों को पहले ही सैलरी देने का फैसला लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ईद के लिए हॉलिडे गुरुवार 20 April से लेकर 23 अप्रैल तक दी जाएगी। सैलरी 18 अप्रैल को देने का फैसला लिया गया है।

23 मार्च से शुरू हुआ था रमजान
रमजान का पवित्र महीना गुरुवार 23 मार्च से शुरू हुआ था। यह मून साइटिंग के हिसाब से 29 या 30 दिन के लिए होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार रमजान 29 दिन के लिए होगा। संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर पहले ही लंबी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

