• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
सोमवार, अप्रैल 6, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

ट्रंप के बढ़ते टैरिफ चार्ज से यूएई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन और तकनीकी उत्पाद

ट्रंप के बढ़ते टैरिफ चार्ज से यूएई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन और तकनीकी उत्पाद

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 8, 2025
in UAE, World
0
ट्रंप के बढ़ते टैरिफ चार्ज से यूएई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन और तकनीकी उत्पाद

ट्रंप के बढ़ते टैरिफ चार्ज से यूएई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन और तकनीकी उत्पाद

0
SHARES
30
VIEWS

ट्रंप के बढ़ते टैरिफ चार्ज से यूएई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन और तकनीकी उत्पाद

Vandana Upadhyay · अगस्त 8, 2025

संयुक्त राज्य अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंप्यूटर चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इससे वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, घरेलू उपकरणों और वाहनों जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कीमतों में तेज़ वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

क्या है ट्रंप का प्रस्ताव

ट्रंप ने हाल ही में Apple के CEO टिम कुक और Nvidia के CEO जेंसन हुआंग के साथ बैठक में यह योजना पेश की। प्रस्ताव के अनुसार, जो कंपनियां अमेरिका में चिप्स बना रही हैं उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन विदेश में बने चिप्स पर 100% तक आयात शुल्क लगेगा। ट्रंप का कहना है कि जो चिप्स अमेरिका में बन रहे हैं तो उनपर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

क्या पड़ेगा इसका प्रभाव 

छूट पाने वाली कंपनियां:


  • TSMC (ताइवान), Samsung (दक्षिण कोरिया), और SK Hynix जैसी कंपनियों को अमेरिका में फैक्ट्रियों के चलते अनौपचारिक छूट मिली है।

  • अमेरिकी कंपनियां जैसे Intel और Nvidia भी घरेलू उत्पादन के चलते इस टैरिफ से बचेंगी।

प्रभावित कंपनियां:

  • अधिकांश वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एशिया में असेंबल होते हैं और चिप्स भी वहीं से आते हैं।

  • जैसे, Apple के 90% iPhones चीन में असेंबल होते हैं और उनमें दुनिया भर से चिप्स इस्तेमाल होते हैं।

  • इसलिए अमेरिकी कंपनियों की लागत भी बढ़ सकती है, जब तक वे सप्लाई चेन को पूरी तरह पुनर्गठित न करें, जो वर्षों लग सकते हैं।

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर असर

  • सेमीकंडक्टर उद्योग एक जटिल वैश्विक नेटवर्क पर निर्भर है।

  • टैरिफ से कंपनियों को नई आपूर्ति ढूंढनी होगी, जो अक्सर महंगी होगी।

  • इससे निर्माण लागत में वृद्धि होगी, और अंतिम उत्पाद की कीमतें बढ़ेंगी।

यूएई पर क्या असर पड़ेगा?
  • यूएई खुद सेमीकंडक्टर का निर्यातक नहीं है, लेकिन यह एक प्रमुख री-एक्सपोर्ट हब है।

  • यदि वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ती हैं, तो यूएई के आयात और निर्यात दोनों महंगे हो सकते हैं।

  • इसका असर स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा।

नीतिगत बदलाव या आर्थिक जोखिम?

यह योजना अमेरिका की मौजूदा नीति CHIPS Act जैसी सब्सिडी से अलग एक आक्रामक संरक्षणवादी कदम है। विशेषज्ञों की चेतावनी है कि  टैरिफ से ज़्यादातर नुकसान उपभोक्ताओं को होता है, न कि विदेशी कंपनियों को। चिप निर्माण में वर्षों और अरबों डॉलर लगते हैं शॉर्ट टर्म में बदलाव संभव नहीं। वैश्विक कंपनियां अमेरिका की बजाय अन्य देशों में निर्माण स्थानांतरित कर सकती हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

UAE में फिर महसूस किए गए भूकंप, एक हफ्ते में दो बार आया भूकंप

Next Post

यूएई की फ्लाइट में अगर आपका बैग छूट जाए या टूट जाए तो क्या करें, जानिए अपने अधिकार

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Saudi

ईरान के Qom शहर में धमाकों की सूचना, लगातार हो रहे हमलों से डरे लोग, अमेरिका और इसराइल पर लगे आरोप

by Sushma Kumari
अप्रैल 6, 2026
0

ईरान के पवित्र शहर Qom (कौम) में धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं। सऊदी न्यूज़ के मुताबिक, शहर में एक बार फिर विस्फोट की आवाज़ें सुनी...

Read moreDetails

ईरान के शिराज में हुए ज़ोरदार धमाके, अमेरिका और इसराइल के हमलों की खबर, परमाणु केंद्रों पर खतरे की चेतावनी.

अप्रैल 6, 2026

Iran Attack News: ईरान के कोम में बड़ी हस्ती पर हमले की कोशिश, सऊदी मीडिया ने दी जानकारी, इलाके में अलर्ट जारी.

अप्रैल 6, 2026

तेहरान पर अमेरिका और इसराइल का बड़ा हमला, ईरान ने कुवैत और बहरीन पर दागी मिसाइलें, खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा

अप्रैल 6, 2026
Next Post
यूएई की फ्लाइट में अगर आपका बैग छूट जाए या टूट जाए तो क्या करें, जानिए अपने अधिकार

यूएई की फ्लाइट में अगर आपका बैग छूट जाए या टूट जाए तो क्या करें, जानिए अपने अधिकार

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906