दुबई अधिकारियों ने दो निवासियों को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है। इन्होंने नैफ पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में में मिले गहने और पैसे को लौटकर मानवता की नई मिशाल पेश की है। Mohammad Azam और Saeed Ahmad को इसके लिए सम्मानित किया जा रहा है।
पुलिस ने किया सम्मानित
बताते चलें कि इस मामले में यह जानकारी मिली है कि इन दोनों को पुलिस के द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन दिया गया है। यह सकारात्मक नागरिकता को बढ़ावा देता है और ऐसी संस्कृति को बढ़ाने में मददगार है जिसमें लोग एक दूसरे को अपना समझते हैं और उनका नुकसान नहीं होने देना चाहते।
Naif Police Station के एक्टिंग डायरेक्टर Brigadier Expert Omar Ashour ने कहा है कि लोगों के द्वारा इस तरह की पहल से बाकी लोग भी उत्साहित होते हैं और ईनामदारी का रास्ता चुनते हैं। इससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्हें जो भी गहने और पैसे मिले थे उन्हें वापस करके उन्होंने अपना धर्म निभाया है।