दुनिया अब तक नहीं जानती हैं कि हिटलर का स्वस्तिक नहीं उल्टा स्वस्तिक था । प्राचीन भारतीय स्वस्तिक प्रगति का प्रतीक हैं, आप रिपोर्ट में देख सकते हैं कि अमेरिका ने इसे कैसे लिया हैं।
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके में पुलिस ने दो 15 साल के लड़कों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने एक खेल के मैदान में नफरत फैलाने वाले प्रतीक और संदेश लिखे थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए हेट क्राइम के तहत कार्रवाई की है और मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
यह घटना ब्रुकलिन के Gravesend Park की है, जहाँ दो बार तोड़फोड़ और गंदे संदेश लिखने की बात सामने आई। पहली घटना सोमवार, 19 जनवरी 2026 को हुई जब पार्क में लाल पेंट से लगभग 16 स्वास्तिक बनाए गए। इसके बाद बुधवार, 21 जनवरी को फिर से करीब 60 स्वास्तिक लाल, पीले और नीले रंग में स्लाइड, हैंडबॉल कोर्ट की दीवार और फुटपाथ पर बनाए गए।
पुलिस ने किन धाराओं में की कार्रवाई
NYPD के 66वें प्रीसिंक्ट ने गुरुवार, 22 जनवरी को दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार:
- एक लड़के पर एग्रेवेटेड हैरेसमेंट और हेट क्राइम के तहत आपराधिक शरारत का आरोप लगाया गया है।
- दूसरे लड़के पर एग्रेवेटेड हैरेसमेंट का आरोप है।
प्रशासन और नेताओं ने क्या कहा
इस घटना के बाद न्यूयॉर्क के मेयर Zohran Mamdani और गवर्नर Kathy Hochul ने इसकी कड़ी निंदा की है। पार्क्स विभाग की टीम ने बुधवार को ही सफाई अभियान चलाकर दीवारों को पेंट कर दिया था, जिसके बाद गुरुवार को बच्चे फिर से पार्क में खेल सके। स्थानीय नेताओं ने भी इस घटना पर दुख जताया है और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की है।




