संयुक्त अरब अमीरात में कामगारों और नियोक्ताओं के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) के द्वारा घरेलू कामगारों के लिए Wage Protection System (WPS) की घोषणा की गई है। कामगारों को अब इसी के जरिए पेमेंट का भुगतान करना होगा।

Wage Protection System के जरिए करना होगा पेमेंट
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नियोक्ता को अब कामगार के पेमेंट के लिए इसी सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा। मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया यह एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है। सभी कामगारों और नियोक्ताओं को Article 15 of Federal Decree-Law No. (9) of 2022 का पालन करना होगा।
कुछ प्रोफेशन के लिए यह सिस्टम अनिवार्य है। जैसे कि Private Trainer, Private Teacher, Home Caregiver, Private Representative, Private Agricultural Engineer आदि के लिए यह सिस्टम अनिवार्य है। घरेलू कामगारों के साथ साथ नियोक्ताओं के अधिकारों के लिए यह जरूरी है कि नियमों का पालन किया जाए।




