संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। दुबई की Roads and Transport Authority के द्वारा रोड को लेकर बड़ी अपडेट जारी किया गया है। अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि कुछ रोड बंद रहेंगे।

Jumeirah Street को बंद करने की घोषणा की गई
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि Jumeirah Street को आंशिक रूप से बंद किया जा रहा है। यह सड़क वाहन चालकों के लिए 1.30am से लेकर 5.30am तक बंद रहेगा। Jumeirah Street को Umm Suqeim Intersection से लेकर Burj Al Arab Intersection तक बंद रखा जाएगा।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि उन्हें अल्टरनेट रोड का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करना नैतिक जिम्मेदारी है।




