नई ट्रैवल सेवाओं के लॉन्च की घोषणा की गई

ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच नई ट्रैवल सेवाओं के लॉन्च की घोषणा की गई है। Oman National Transport Company (Mwasalat) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नई बस सेवा 27 फरवरी से शुरू की जा रही है।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Mwasalat के द्वारा नई बस सेवा लॉन्च किया गया है। ओमान और यूएई के बीच अंतरराष्ट्रीय बस सेवा प्रदान की जाएगी।

सोशल मीडिया के द्वारा दी गई जानकारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि चार दैनिक ट्रिप की सेवा प्रदान की जाएगी। दोनों शहरों के बीच उत्तम सेवाएं प्रदान की जायेंगी। यात्री 7 kg hand luggage और 23 kg checked baggage लेकर यात्रा कर सकते हैं।

क्या होगी बस की टाईमिंग?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि मस्कट के Azaiba Bus Station से 6:30am में और शारजाह 3:40pm में पहुंचेगी। दूसरी बस मस्कट से Azaiba Bus Station से 4:00am में और शारजाह 1:10am में पहुंचेगी।

वहीं शारजाह के Al Jubail Bus Station से 6:30am से खुलेगी और मस्कट 2:30pm पहुंचेगी। अगली बस Al Jubail Bus Station से 4:00pm में चलेगी और मस्कट में 11:50pm में पहुंचेगी।

https://x.com/mwasalat_om/status/1761044822670893061?s=20

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment