रमजान के दौरान कर्मचारियों के लिए तोहफा

Umm Al Quwain में कर्मचारियों के लिए सरकार ने अच्छी खबर सुनाई है। रमजान के दौरान काम में कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखा गया है। Umm Al Quwain सरकार के द्वारा मंगलवार को एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसके अनुसार रमजान के दौरान कर्मचारियों से अलग तरह से काम लिया जाएगा।

क्या है सर्कुलर में?

इस सर्कुलर में रमजान के दौरान वर्क वीक को लेकर अपडेट दिया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि लोकल सरकारी कर्मचारियों को रमजान के दौरान सप्ताह में 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

इस सर्कुलर के मुताबिक रमजान के दौरान कर्मचारियों को शुक्रवार से लेकर रविवार तक छुट्टी मिलेगी। यानी कि रमजान में लोकल सरकारी कर्मचारियों को केवल सोमवार से लेकर गुरुवार तक ही काम करना होगा।

कब से कब तक होगा काम?

Umm Al Quwain रूलर महामहीम शेख Saud bin Rashid Al Mualla के निर्देश के मुताबिक यह सुविधा लोकल सरकारी कर्मचारियों को दी जा रही है। कर्मचारियों को केवल सोमवार से लेकर गुरुवार तक सुबह 9 बजे से लेकर 2.30pm तक काम करना होगा। बाकी शुक्रवार से लेकर रविवार तक उन्हें अवकाश मिलेगा।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment