June 30 तक Target पूरा करने का निर्देश

यूएई में 50 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को 30 जून तक अपनी आधे साल की Emiratisation target पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 1 जुलाई से, मंत्रालय कंपनियों की जाँच करेगी। जो कंपनियां Target पूरा करने में असफल होंगी, उन्हें प्रत्येक Emirati न रखने पर Dh48,000 का जुर्माना भरना होगा। यह जुर्माना प्रति व्यक्ति Dh8,000 प्रति माह की दर से लगाया जाएगा और हर साल Dh1,000 बढ़ जाएगा।

Private Companies को बढ़ाना होगा Emirati Workforce

देश की निजी कंपनियां हर साल अपने Emirati कर्मचारियों की संख्या में दो प्रतिशत की वृद्धि करने के लिए बाध्य हैं। यह Target 2026 तक कम से कम 10 प्रतिशत तक पहुँचाने का है। इस वर्ष का Target दो हिस्सों में बँटा है: पहले छमाही में 1 प्रतिशत और दूसरी छमाही में 1 प्रतिशत।

Mohre की रिपोर्ट में दावा

Mohre की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 20,000 से अधिक निजी कंपनियों में 97,000 से अधिक Emiratis कार्यरत हैं।

Mohre का 20 से 49 कर्मचारियों वाली कंपनियों पर फोकस

इस साल की शुरुआत से, Mohre ने 20 से 49 कर्मचारियों वाली कंपनियों को भी Emiratisation के दायरे में ले लिया है। 14 विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाली 12,000 से अधिक कंपनियों को 2024 में कम से कम एक और 2025 में एक और Emirati को नौकरी पर रखना होगा।

Compliance को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण जारी

मंत्रालय द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाते हैं ताकि compliance सुनिश्चित की जा सके। मध्य 2022 से लेकर इस साल के मई 16 तक, 1,300 से अधिक कंपनियों को Emiratisation नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया।

Nafis कार्यक्रम का प्रभाव

सितंबर 2021 से Nafis कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से निजी क्षेत्र में Emirati कर्मचारियों की संख्या में लगभग 170 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह कार्यक्रम Emiratis की रोजगार योग्य बनाने के लिए एक संघीय पहल है।

कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई

पिछले सप्ताह Mohre ने 1,379 कंपनियों को Emiratisation targets को अवैध तरीके से पूरा करने पर पहचान किया। इन कंपनियों ने 2,170 यूएई नागरिकों को मध्य 2022 से मई 16 तक गलत तरीके से नियुक्त किया था। उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया, उनकी रेटिंग घटाई गई और कुछ मामलों में फाइलें Public Prosecution को भेजी गईं।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."