• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

UAE के डॉक्टरों की चेतावनी, ईरान-इज़राइल युद्ध के भयंकर दृश्यों से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

UAE के डॉक्टरों की चेतावनी, ईरान-इज़राइल युद्ध के भयंकर दृश्यों से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 26, 2025
in UAE, World
0
UAE के डॉक्टरों की चेतावनी, ईरान-इज़राइल युद्ध के भयंकर दृश्यों से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

UAE के डॉक्टरों की चेतावनी, ईरान-इज़राइल युद्ध के भयंकर दृश्यों से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

0
SHARES
23
VIEWS

UAE के डॉक्टरों की चेतावनी, ईरान-इज़राइल युद्ध के भयंकर दृश्यों से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

Vandana Upadhyay · जून 26, 2025

इज़राइल-ईरान संघर्ष और ग़ाज़ा में इज़राइल-हमास युद्ध भले ही यूएई से काफी दूर घटित हो रहे हों, लेकिन इससे होने वाले मानसिक तनाव का असर यहां भी देखने को मिल रहा है.  न्यूज़ चैनल्स और सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज़ और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं — जिनमें बिना किसी सेंसरिंग के मिसाइल हमले, इमारतों के धमाके, सड़कों पर बिखरे शव और अन्य भयावह दृश्य दिखाए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़े दृश्यों को देखने से बचें

इस तरह की ग्राफ़िक और हिंसक सामग्री देख रहे लोगों में अब चिंता, भय और भावनात्मक अस्थिरता जैसी मानसिक समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे कंटेंट से ट्रिगर होकर कई मरीज क्लीनिक पहुंच रहे हैं जो नींद न आना, घबराहट, बेचैनी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. विशेषज्ञों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़े दृश्य देखने से बचें, विशेषकर बच्चों और किशोरों को इससे दूर रखें, और ज़रूरत महसूस हो तो मनोचिकित्सकीय सलाह जरूर लें.

बढ़ रहा है मानसिक तनाव

एनएमसी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुबई इन्वेस्टमेंट्स पार्क (DIP) में विशेषज्ञ मनोरोग चिकित्सक डॉ. कपिल सुंदरकांत कुलकर्णी ने पुष्टि की है कि युद्ध से जुड़ी चिंता के कारण मनोवैज्ञानिक मदद लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. डॉ. कुलकर्णी ने कहा, हां संघर्ष शुरू होने के बाद से मनोरोग विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों से परामर्श के लिए ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है.


उन्होंने आगे बताया हर दिन आने वाले युद्ध से जुड़े अपडेट आम लोगों में ही नहीं, बल्कि उन खास समूहों में भी चिंता और मानसिक तनाव का कारण बन रहे हैं जो पहले से ही ऐसी स्थितियों के प्रति संवेदनशील हैं.  विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हिंसात्मक खबरें और दृश्य देखना लोगों के मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है, इसलिए मीडिया एक्सपोज़र सीमित करना और पेशेवर मदद लेना बेहद जरूरी है.

डॉ कुलकर्णी ने कहा, जहां कई लोग स्वेच्छा से मानसिक स्वास्थ्य सहायता ले रहे हैं, वहीं कुछ मरीजों को चिंतित परिजनों द्वारा लाया जा रहा है.  उन्होंने कहा  लेकिन समाज के कुछ वर्गों में अब भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी है. उन्होंने कहा,  युद्ध के मानसिक प्रभावों और उपलब्ध संसाधनों के बारे में उन्हें शिक्षित करना बेहद ज़रूरी है.

ऑनलाइन कंटेंट से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर 

डॉ. जावेद ने कहा लगातार हिंसक या त्रासदपूर्ण सामग्री देखने से लंबे समय तक चलने वाले मानसिक प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें लगातार दुःख की भावना, निराशा, बुरे सपने और नींद से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं.  उन्होंने आगे बताया इस तरह की सामग्री को लगातार देखने से पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के मामलों में वृद्धि हो रही है.

मानसिक तनाव को कैसे करें दूर 

डॉ. जावेद ने सलाह दी अपनी स्क्रीन टाइम सीमित करें, परेशान करने वाली फोटोज और वीडियो से बचें, और यह जानें कि आप क्या देख रहे हैं – इसका आपके मन पर क्या असर पड़ रहा है.

उन्होंने मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए :

  • योग और ध्यान (Meditation)

  • नियमित व्यायाम

  • स्वस्थ आहार

  • शांतिपूर्ण संगीत सुनना

ShareTweetSendShare
Previous Post

UAE से कुछ शहरों के लिए 15 जुलाई तक उड़ानें स्थगित

Next Post

OLA, UBER को टक्कर देने के लिए सरकार लॉन्च करने जा रही है ‘सहकार’ ऐप आधारित टैक्सी सेवा

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

West Asia में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर, अगले 3 दिन में होगी सबकी वतन वापसी

by Aanya
मार्च 4, 2026
0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने बुधवार को एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि West Asia में चल रहे हालात के बीच जो भारतीय...

Read moreDetails

UAE का ईरान को दो टूक जवाब, जंग में शामिल नहीं होने का किया ऐलान, नागरिकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

मार्च 4, 2026

UAE Flight Update: Air Arabia ने 9 मार्च तक रोकी सभी उड़ानें, रिफंड और बुकिंग पर बड़ा फैसला

मार्च 4, 2026

Air India Express ने Muscat से भारत की फ्लाइट्स पर दिया बड़ा अपडेट, दिल्ली-मुंबई के लिए एक्स्ट्रा विमान

मार्च 4, 2026
Next Post
OLA, UBER को टक्कर देने के लिए सरकार लॉन्च करने जा रही है 'सहकार' ऐप आधारित टैक्सी सेवा

OLA, UBER को टक्कर देने के लिए सरकार लॉन्च करने जा रही है 'सहकार' ऐप आधारित टैक्सी सेवा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906