• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शनिवार, अप्रैल 11, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

UAE/दुबई भेजना हुआ फ़्री, भारत और UAE के बीच में शुरू हुआ नया समझौता 1 मई से चालू

Lov Singh by Lov Singh
मई 5, 2022
in India, UAE
0
0
SHARES
17
VIEWS

UAE/दुबई भेजना हुआ फ़्री, भारत और UAE के बीच में शुरू हुआ नया समझौता 1 मई से चालू

Lov Singh · मई 5, 2022

भारतीय वस्तुएं अब बिना शुल्क के यूएई में जाने लगी हैं और इसका सीधा असर रोजगारपरक सेक्टर के निर्यात पर दिखने जा रहा है। रोजगारपरक सेक्टर जेम्स व ज्वैलरी, लेदर, गारमेंट के निर्यात में 10 फीसद तक की बढ़ोतरी हो सकती है। निर्यातकों के मुताबिक यूएई में जाने वाला माल सिर्फ यूएई तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यूएई से भारतीय माल अन्य देशों में दोबारा निर्यात (रि-एक्सपोर्ट) होंगे। निर्यात में बढ़ोतरी होने पर निश्चित रूप से उन्हें अपना उत्पादन बढ़ाना होगा और इससे नए रोजगार निकलेंगे। फरवरी में भारत और यूएई के बीच कंप्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीपा) किया गया था जिसे गत एक मई से लागू कर दिया गया।

 

जेम्स व ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के नॉर्दर्न इंडिया के चेयरमैन अशोक सेठ ने बताया कि अभी यूएई के बाजार में जेम्स व ज्वैलरी का निर्यात छह अरब डॉलर का है जो चालू वित्त वर्ष 22-23 में 10 अरब डॉलर का हो सकता है। उन्होंने बताया कि दुबई ज्वैलरी का हब है जहां से दुनिया के तमाम देश ज्वैलरी की खरीदारी करते हैं। अब भारतीय ज्वैलरी पांच फीसद सस्ती हो जाएगी क्योंकि अब तक ज्वैलरी निर्यात पर जो पांच फीसद शुल्क लगता था, वह सीपा के लागू होने से खत्म हो गया। काउंसिल का मानना है कि यूएई का बाजार शुल्क मुक्त मिल जाने से वित्त वर्ष 22-23 में जेम्स व ज्वैलरी के निर्यात को 50 अरब डॉलर तक ले जाने में आसानी होगी।




 

काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के वाइस चेयरमैन आर.के. जालान ने बताया कि लेदर आइटम भी अब यूएई के बाजार में पांच फीसद तक सस्ता हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से चीन से यूएई बाजार में लेदर आइटम आते हैं और चीन के मुकाबले भारत को अपना माल यूएई में पहुंचाने में कम खर्च आता है। ऐसे में, भारतीय लेदर आइटम अब यूएई के बाजार में आसानी से चीन के आइटम का मुकाबला कर सकेंगे। जालान ने बताया कि यूएई से भारतीय लेदर आइटम अब रि-एक्सपोर्ट हो पाएगा और यूएई होने वाले लेदर आइटम के निर्यात में 10 फीसद तक की बढ़ोतरी संभव है।

 

अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के मुताबिक अभी दुबई में भारतीय गारमेंट का निर्यात 1.51 अरब डॉलर का है और यह निर्यात 10 फीसद तक बढ़ सकता है क्योंकि दुबई ट्रेडिंग सेंटर है जहां से कुवैत, बहरीन, ओमान जैसे देशों में माल जाते हैं। अगर भारत अफ्रीका के बाजार में सीधे निर्यात करेगा तो अधिक शुल्क लगेंगे, लेकिन दुबई से भारतीय माल आसानी से अफ्रीकी बाजार में जा पाएंगे।

 

हालांकि, फार्मा एक्सपोर्ट प्रोमशन काउंसिल के चेयरमैन दिनेश दुआ ने बताया एक मई से लागू होने वाले सीपा का असर फार्मा निर्यात पर आगामी जुलाई से देखने को मिलेगा क्योंकि उत्तरी अफ्रीका और खाड़ी के देशों में पहले से भारतीय फार्मा का निर्यात होता है। उन्होंने बताया कि भारत की सस्ती दवाएं यूएई में जब पहुंचेंगी तो अन्य देश भी वहां से भारतीय दवा खरीदना चाहेंगे, लेकिन इसमें अभी दो महीने का वक्त लगेगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

SAUDI : एक ही परिवार के सात लोगों की मृत्यु, ईद के दिन हुए भयानक हादसे की जांच शुरू

Next Post

UAE : पब्लिक प्रॉपर्टी का नुकसान करते हुए बेपरवाही करने वालों के खिलाफ चेतावनी, लगेगा 41 हजार का जुर्माना

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Finance

UAE को मिला बड़ा सम्मान, 2029 में अबू धाबी में होगी वर्ल्ड बैंक और IMF की बैठक

by Aanya
अप्रैल 11, 2026
0

UAE के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है. अबू धाबी साल 2029 में वर्ल्ड बैंक ग्रुप (WBG) और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की सालाना बैठकों की...

Read moreDetails

Al-Aqsa Mosque फिर खुला, 40 दिनों बाद 1 लाख से ज़्यादा मुसलमानों ने की नमाज़, इसराइल ने हटाया प्रतिबंध

अप्रैल 11, 2026

Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों को नहीं रोकेंगे, टैक्स वसूलने पर दी चेतावनी

अप्रैल 11, 2026

US-Iran News: पाकिस्तान में होगी अमेरिका और ईरान की बातचीत, ट्रंप ने दी चेतावनी, इस्लामाबाद में जुटे बड़े नेता

अप्रैल 11, 2026
Next Post

UAE : पब्लिक प्रॉपर्टी का नुकसान करते हुए बेपरवाही करने वालों के खिलाफ चेतावनी, लगेगा 41 हजार का जुर्माना

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906