• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
मंगलवार, अप्रैल 14, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Expats Help

UAE Fake News Crackdown: UAE में ईरान मामले पर फेक न्यूज़ फैलाने वाले 35 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 19 भारतीय प्रवासियों पर गिरी गाज

Praggya Singh sabal by Praggya Singh sabal
मार्च 18, 2026
in Expats Help, India, UAE
0
0
SHARES
53
VIEWS

UAE Fake News Crackdown: UAE में ईरान मामले पर फेक न्यूज़ फैलाने वाले 35 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 19 भारतीय प्रवासियों पर गिरी गाज

Praggya Singh sabal · मार्च 18, 2026

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईरान और क्षेत्रीय तनाव के मामले में फेक न्यूज़ फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। 18 मार्च 2026 तक सामने आई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासियों की है। कुल गिरफ्तार लोगों में 19 भारतीय नागरिक शामिल हैं जिन पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

ℹ️: Saudi Arabia News: एयरस्पेस बंद होने पर इराक की टीम Arar Airport से जाएगी मैक्सिको, सऊदी ने दिया वीज़ा।

किन कारणों से हुई प्रवासियों की गिरफ्तारी?

UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने बताया कि आरोपियों को उनके सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर तीन हिस्सों में बांटा गया है। इन लोगो ने अलग अलग तरीके से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम किया।


  • असली वीडियो के साथ छेड़छाड़: कुछ लोगों ने मिसाइल रोके जाने के असली वीडियो में सायरन और धमाकों की आवाज डालकर लोगों में दहशत फैलाने का काम किया।
  • AI वीडियो बनाना: कुछ आरोपियों ने Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल करके UAE की मशहूर जगहों पर हमले और आग लगने के झूठे वीडियो बनाए। इनमे झंडे और तारीख लगाकर इन्हें असली दिखाने की कोशिश की गई।
  • दुश्मन की तारीफ: ऐसे लोग भी पकड़े गए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर दुश्मन की हरकतों को सही ठहराया और उनकी तारीफ में पोस्ट किए जिससे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा।

फेक न्यूज़ फैलाने पर क्या है सजा का नियम?

UAE में अफवाह और साइबर अपराध रोकने के लिए बनाए गए कानून (Federal Decree-Law No. 34 of 2021) के तहत यह कार्रवाई हो रही है। इस कानून के तहत अपराध साबित होने पर कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

  • नियम के अनुसार कम से कम 1 साल की जेल और 100,000 दिरहम (करीब 22.6 लाख रुपये) का जुर्माना देना होगा।
  • मौजूदा संकट के समय में यह सजा 2 साल की जेल और 200,000 दिरहम तक बढ़ सकती है।
  • पकड़े गए सभी 35 लोगों पर फास्ट-ट्रैक यानी तुरंत सुनवाई के आदेश दिए गए हैं जिससे जल्द सजा हो सके।

Indian Embassy ने जारी की सख्त चेतावनी

लगातार भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई वाणिज्य दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी प्रवासियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जान लें। दूतावास ने साफ कहा है कि किसी फर्जी वीडियो को लाइक, कमेंट या ‘री-शेयर’ करना भी UAE कानून के तहत अपराध माना जाएगा। सभी नागरिकों को सिर्फ सरकारी हैंडल्स से मिली जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Saudi Arabia News: एयरस्पेस बंद होने पर इराक की टीम Arar Airport से जाएगी मैक्सिको, सऊदी ने दिया वीज़ा

Next Post

US Attack in Iran: अमेरिका ने ईरान पर किए 6000 हवाई हमले, 90 से ज्यादा ईरानी जहाज हुए तबाह

Praggya Singh sabal

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.

Related Posts

Saudi

Iran-US Conflict: अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की घेराबंदी की, समंदर में उतारे 11 डिस्ट्रॉयर और एयरक्राफ्ट कैरियर

by Aanya
अप्रैल 14, 2026
0

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसके बंदरगाहों की घेराबंदी कर दी है। इस फैसले से पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है...

Read moreDetails

US Naval Blockade: अमेरिका ने ईरान की बंदरगाहों की घेराबंदी की, समुद्र में उतारे 11 डिस्ट्रॉयर और विमानवाहक पोत

अप्रैल 14, 2026

Amit Shah की TMC को बड़ी चेतावनी, बोले चुनाव के दिन घर में रहें गुंडे, 45 दिनों में पूरा होगा बॉर्डर फेंसिंग का काम

अप्रैल 14, 2026

ईरान युद्ध का बड़ा असर, 80 से ज़्यादा ऑयल और गैस प्लांट हुए तबाह, IEA ने दी चेतावनी

अप्रैल 14, 2026
Next Post

US Attack in Iran: अमेरिका ने ईरान पर किए 6000 हवाई हमले, 90 से ज्यादा ईरानी जहाज हुए तबाह

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906