UAE : वाहन चालकों को अक्टूबर माह के लिए फ्यूल प्राइस की घोषणा, नई लिस्ट जारी
संयुक्त अरब अमीरात में यूएई फ्यूल प्राइस कमेटी ने पेट्रोलियम डीजल के दाम में बदलाव की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी दी गई है कि नई प्राइस अगले महीने लागू होगी। यानी कि नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

कीमतों में कितना किया गया है बदलाव?
अक्तूबर में Super 98 petrol की कीमत Dh2.66 प्रति लीटर होगी जो कि पिछले महीने Dh2.90 प्रति लीटर थी। Super 95 petrol की कीमत Dh2.54 प्रति लीटर होगी जो कि पिछले महीने Dh2.78 प्रति लीटर थी। E-Plus 91 petrol की कीमत Dh2.47 प्रति लीटर होगी जो कि पिछले महीने Dh2.71 प्रति लीटर थी। डीजल की कीमत Dh2.6 प्रति लीटर होगी जो कि पिछले महीने Dh2.78 प्रति लीटर थी।
सभी वाहन चालकों के लिए अक्टूबर से यह नया रेट लागू हो जाएगा। वाहन चालकों को सड़क पर बेहद ही सावधानी से वाहन चलाना चाहिए और किसी भी तरह से दूसरों के लिए खतरा पैदा नहीं करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन खतरनाक हो सकता है।





