Air Arabia ने Flight Ticket पर आज से शुरू की सेल, भारतीय शहरों के लिए किराया हुआ कम
आवागमन के इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन के द्वारा सेल की घोषणा की है। अगर आप भी कहीं यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टिकट बुकिंग कर सेल में कम कीमत में यात्रा कर सकते हैं।

कब से शुरू हो रहा है ‘super seat sale’?
बताते चलें कि यह सेल आज से शुरू हो गया है और काफी कम कीमत में यात्रियों को टिकट दिया जा रहा है। यह सेल 30 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें Dh129 तक की कम कीमत में टिकट खरीद सकते हैं।
इस सेल के दौरान Mumbai, Delhi, Ahmedabad, Jaipur, Nagpur, Kolkata, Goa, Bengaluru, Hyderabad, Chennai, Thiruvananthapuram, Kochi, Coimbatore, और Kozhikode जैसे भारतीय शहर और Athens, Krakow, Warsaw, Male के लिए टिकट पर सेल उपलब्ध होगा।
कब तक कर सकते हैं यात्रा?
इस सेल में बुक किए गए टिकट पर यात्री 1 मार्च 2025 से लेकर 25 अक्टूबर 2025 तक यात्रा कर सकते हैं। ऑनलाईन आसानी से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।





