UAE : भारी बारिश के कारण यात्रियों को परेशानी, 5 वाहन फंसे, दो लोगों की बचाई गई जान
लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। हाल ही में दुबई पुलिस की टीम ने कहा है कि बारिश के पानी में फंसे दो बुजुर्ग लोगों को बचाया गया है।
इन दो लोगों को Hatta से बचाया गया है जो कि वाहन में फंसे हुए थे। दोनों व्यक्ति बारिश के पानी में बह जाने वाले थे लेकिन अब उन्हें बचा लिया गया है।

खराब मौसम के कारण राहत बचाव कार्य में हो रही है परेशानी
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि खराब मौसम के कारण राहत बचाव कार्य में भी काफी दिक्कत आ रही है। Brigadier Dr. Hassan Suhail Al Suwaidi, Commander of the Hatta Sector ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई थी और दोनों को बचाने में जुट गई। बारिश में 5 वाहन फंस गए थे जिन्हें बचा लिया गया है। बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में खास सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत न होने पर सुरक्षित स्थान पर ही रहना बेहतर है।





