प्रवासियों के लिए प्रदान की जाएंगी सुविधाएं

संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसकी मदद से आप Emirates ID प्राप्त कर सकते हैं और अपने परिवार को स्पॉन्सर कर सकते हैं। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात में तीन अलग अलग तरह के वीजा प्रदान किए जाते हैं। यह सारे self-sponsored residence visas होते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से यूएई में रह सकते हैं और इसके लिए आपको किसी जॉब या बिजनेस की जरूरत नहीं होगी। 

Remote Work Visa

इस वीजा की मदद से एक साल के लिए यूएई में रह सकते हैं और घर से काम कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति यूएई से बाहर भी नौकरी करते हैं वह भी self-sponsored virtual work visa पर यूएई में रह सकते हैं। यह वीजा एक साल के लिए वैध होता है। इसकी मदद से वह अपनी फैमिली को भी स्पॉन्सर कर सकते हैं। इसके लिए आपको यह प्रूफ करना होगा कि आप यूएई से बाहर काम कर रहे हैं।

साथ ही मंथली इनकम US$3,500 (Dh12,853) या इसके बराबर होनी चाहिए। पासपोर्ट कम से कम 6 महीने के लिए वैध होनी चाहिए। वैध हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज होनी चाहिए।

वहीं संबंधित immigration authority की मदद से आप आसानी से रेजिडेंस विजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप दुबई में रहना चाहते हैं तो General Directorate of Residency and Foreigners Affairs – Dubai (GDRFAD) के द्वारा वीजा जारी किया जाता है। वहीं Abu Dhabi, Sharjah, Ajman, Ras Al Khaimah, Umm Al Quwain या Fujairah के लिए Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के द्वारा वीजा जारी किया जाता है। 

Golden Visa

वहीं गोल्डन वीजा में भी यह सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए आपके पास Dh2 million या इससे अधिक की प्रॉपर्टी होनी चाहिए। गोल्डन वीजा के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment