संयुक्त अरब अमीरात में Visa Amnesty Program की समाप्ति के बाद इलाकों में की गई जांच की गई है जिसके बाद करीब 6000 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उच्च अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि सुरक्षा अधिकारियों ने करीब 270 जांच अभियान किए हैं।
Visa एमनेस्टी प्रोग्राम के बाद शुरू किया गया जांच अभियान
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ‘Towards a safer society’ नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का आयोजन जनवरी में किया गया था और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि कभी भी ऐसा उल्लंघन न करें।
कहा गया है कि इन आरोपियों के द्वारा वीजा नियमों में उल्लंघन किया जा रहा है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। Visa का रिन्यूअल बहुत ही आसान और सुविधाजनक है ऐसे में प्रवासियों को काफी सावधान रहने की जरूरत है। पिछले साल 1 सितंबर से लेकर 31 सितंबर तक जांच अभियान चलाया गया था जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।