मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत
संयुक्त अरब अमीरात में मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। National Centre of Meteorology के द्वारा यह कहा गया है कि कई इलाकों में आंशिक रूप से भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कहा गया है कि नर्म से सामान्य हवाएं बहेंगी। बादल छाएं रहेंगे। देश के अलग अलग इलाकों के लिए रेड और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आंतरिक इलाकों में कुहासा बनने की भी संभावना है
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कई इलाकों में कुहासे की संभावना है। आंतरिक और कोस्टल इलाकों में कुहासा हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि तापमान 29ºC होगा और अबू धाबी में 28ºC और दुबई में 29ºC तापमान है। रात में आद्रता बढ़ेगी। अबू धाबी और दुबई में आद्रता का लेवल 55 से लेकर 90 फीसदी तक होगा।





