संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पहली यात्री रेल सेवा “Etihad Rail” को 2026 में शुरू किया जाएगा। पहले स्टेशन अबू धाबी, दुबई, शारजाह और फुजैरा में होंगे। यह जानकारी दुबई मीडिया ऑफिस ने दी है।
शनिवार को यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई से फुजैरा तक रेलवे लाइन का निरीक्षण दौरा किया। दुबई सरकार के बयान में कहा गया “यह यात्रा UAE के राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क के विकास और संचालन में एक ऐतिहासिक और अहम पड़ाव है। इस पैसेंजर ट्रेन की व्यावसायिक सेवाएं 2026 में शुरू होंगी।”
जानिए ट्रेन की खासियत
-
प्रत्येक ट्रेन में 400 यात्री यात्रा कर सकेंगे।
-
ट्रेन की अधिकतम गति होगी 200 किलोमीटर प्रति घंटा।
-
2030 तक, रेलवे नेटवर्क पर अनुमानित 3.65 करोड़ यात्री सफर करेंगे।
-
Etihad Rail एक राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क बना रही है, जिसे आगे चलकर अन्य खाड़ी देशों (GCC nations) से जोड़ा जाएगा।




