Upcoming EV Cars: 2022 मे रिकार्ड तोड़ बिक्री के बाद 2023 मे इलेक्ट्रिक कारों के लिए अपार संभावनाएं हैं और 2023 का पहला महीना ही कई सारे लॉन्च और डेब्यू से भरा हुआ है। आने वाली इन कारों मे से कुछ की लॉन्च डेट पहले से कार कंपनियों ने निर्धारित कर दी थी।

1. BMW i7

Bmw i7

7 जनवरी को BMW भारत में यह इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च करने वाली है। भारत से पहले यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। इसमें 101.7kWh का लिथियम आयन बैट्री पैक मिलेगा। जो कि सिंगल चार्ज मे लगभग 625 किलोमीटर की रेंज देगी। 196kW के DC चार्जर से यह कार 6 मिनट के समय में 100 किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण करने जितनी बैट्री चार्ज कर देती है।

2. Hyundai Ionic 5

Hyundai ionic 5

दिसम्बर 2022 मे मुंबई में इवेंट के दौरान इस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया गया था। कोरियन कार निर्माता की यह भारत में दूसरी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। बीते वर्ष लॉन्च हुयी किआ EV6 से मिलती जुलती होने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैट्री पैक मिलेगा जो कि सिंगल चार्ज मे 631 किलोमीटर की रेंज देगा। 350Kw DC चार्जर से यह 15 मिनट में 0-80% चार्ज हो जाती है।

3. Mahindra XUV400

Mahindra XUV

अगस्त 2022 मे महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक SUV कार का फर्स्ट लुक जारी किया था। Tata Nexon EV के बाद यह दूसरी मेड ईन इंडिया इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है। इसमें 39.4kWh का लिथियम आयन बैट्री पैक मिलता है तो कि सिंगल चार्ज मे 456 किलोमीटर की रेंज देगा। यह कार 0-100kmph सिर्फ 8.3 सेकंड के साथ भारत की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक वीइकल होने वाली है। क़ीमत 12 लाख और EMI 7 साल के लिए 12 हज़ार रुपये.

4. MG Air

 

Mg air

चाइनीज पार्टनर के साथ मिलकर MG टू – सीटर और तीन – दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। Tata Tiago EV को टक्कर दे कर यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक वीइकल बन सकती है। इस कार मे 20-25kWh का बैट्री पैक देखने को मिलेगा और सिंगल चार्ज मे 200-250 किलोमीटर की रेंज देगी। क़ीमत 6 लाख रुपये EMI 4999 रुपये 5 साल के लिए.

5. Citroen ec3

Citroen c3

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि उनकी C3 कार पर आधारित इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV भारत में लॉन्च होने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार में 30kWh का छोटा बैट्री पैक मिलेगा। इस कार की कीमत और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, हालांकि लॉन्च से पहले आ सकती है। यह कार Tata की आने वाली Punch EV को टक्कर दे सकती है। क़ीमत 10 लाख, EMI 7999 रुपये 7 साल के लिए.

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।