Upcoming Tiger 3 Movie के पहले दिन के लिए हुई 1.50 लाख से ज्यादा टिकट बुक, ओपनिंग डे में कर सकती है 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई?
Upcoming Tiger 3 Movie: सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का नेशनल चीन के अंदर पहले दिन की जो टिकट बुकिंग हुई है, उनकी रिपोर्ट सामने आ गई है, पीवीआर इनॉक्स में 1.25 लाख टिकट बुक हुई है और सिनेपोलिस में 28,000 टिकट बुक हुए हैं, ये कुल मिलाकर के 1.53 लाख टिकट बुक हुए हैं।
Upcoming Tiger 3 Movie: 12 नवंबर 2023 के लिए शेड्यूल हुई है
ये एक इंडियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो की 12 नवंबर 2023 के लिए शेड्यूल हुई है भारत में रिलीज होने के लिए, इस अपकमिंग फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है यशराज फिल्म यानी कि YRF के अंदर, फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
टाइगर जिंदा है का सीक्वल
यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है, जो की टाइगर जिंदा है फिल्म का सीक्वल है, इस फिल्म में टोटल 25 एक्टर को कास्ट किया गया है, उनके 14 कैरेक्टर के लिए, इस फिल्म में उन हथियारों को फीचर किया गया है जो एलिट मिलिट्री फोर्स इस्तेमाल करती है।




