अब राजधानी से भी ज़्यादा तेज गति से आम लोग वन्दे भारत एक्सप्रेस के ज़रिए यात्रा कर सकेंगे। किराया भी अपेक्षाकृत कम लगेगा। भारतीय रेलवे अपने प्रीमियम ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर संस्करण चालू करने जा रहा हैं। पहले इसे व्यस्त रूटों पर डालने की तैयारी की गई हैं। इसमें दिल्ली पटना वाले रूट शामिल हैं।

भारतीय रेलवे ने मार्च 2024 तक वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच शुरू करने की घोषणा की है। इस नवीन पहल के अंतर्गत, शुरुआत में 10 वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेनें संचालित की जाएंगी, जिनका उद्घाटन मार्च 2024 में होगा। ये ट्रेनें विशेष रूप से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा मार्गों पर चलेंगी, जिनके अप्रैल से परीक्षण दौड़ की संभावना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 में उल्लेख किया कि 40,000 सामान्य रेलवे डिब्बों को वंदे भारत मानकों पर परिवर्तित किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम में वृद्धि हो सके।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लंबी दूरी की यात्राओं के लिए विशेष रूप से अनुकूलित की गई हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य राजधानी ट्रेनों की तुलना में अधिक गति और कम यात्रा समय प्रदान करना है। स्लीपर क्लास ट्रेनें AC और गैर-AC दोनों तरह के स्लीपिंग बर्थ प्रदान करेंगी, जिनमें यात्री सुविधा और आराम के लिए विभिन्न सुविधाएं शामिल होंगी।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment