देश में फिर बड़ा रेल हादसा, दुबारा लूप लाइन में घुसी ट्रेन, 2 ट्रेन के टक्कर के साथ शुरू इंजन समेत कई डब्बे पलटे

Lov Singh25 June 20231 min read2 viewsIndia

जहां देश में एक और हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है वही देशभर में अलग-अलग जगहों पर रेलवे के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. देश में हुए बड़े रेल दुर्घटना के बाद आज फिर से कुछ उसी प्रकार का रेल दुर्घटना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के औंडा में हो गया है।

घटना इतना भयावह था कि प्लेटफार्म और सिग्नल दोनों क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी के इंजन समेत छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सुबह सुबह करीब 4:00 बजे आंध्र खड़कपुर रेलवे लाइन पर स्थित उड़ा रेलवे स्टेशन के पास लूट लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से एक अन्य मालगाड़ी टकरा गई जिसके साथ देखते ही देखते हैं स्टेशन पर कोहराम मच गया और 6 डिब्बे पटरी से तब तक उतर चुके थे।

यह टक्कर इतना भीषण था कि अगल-बगल के लोगों को इसकी गूंज सुनाई दी और वह सारे स्थानीय लोग दौड़ते हुए स्टेशन के तरह आए तो देखा कि चलती मालगाड़ी का इंजन दूसरे खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने मिलकर रेलवे ड्राइवर को रेस्क्यू किया और उसकी जान बचाई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Image

फिर से लूप लाइन वाला हुआ हादसा

रविवार की सुबह बांकुड़ा के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी लूप लाइन में घुस गई. चलती मालगाड़ी खड़ी मालवाहक ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. इसकी गति तेज होने के कारण उसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. साथ ही कई डिब्बे मुड़े हुए भी हैं.

Share:

Comments

Leave a comment