UAE : महिला ने बिना पूछे पोस्ट कर दिया, व्यक्ति की हुए बदनामी, मिली सजा
गोपनीयता का उल्लंघन करने का आरोप
अबू धाबी निवासी पर मानहानि और गोपनीयता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। उसने दस्तावेज़ पर एक आदमी के नाम के साथ Instagram पर अदालत के फैसले की एक प्रति साझा कर दिया। जिसपर नाराज़ होकर कोर्ट ने उसे उस व्यक्ति को Dh20,000 देने का आदेश दिया है।
महिला ने मानी गलती
महिला के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद उस शख्स ने मुकदमा दायर किया, जिस पोस्ट में उसका नाम साफ साफ़ देखा जा सकता है। महिला पर आरोप है कि उसने सोशल मिडिया पर व्यक्ति की छबि खराब की है। उसने व्यक्ति से पूछे बिना ही पोस्ट कर दिया था। हालाँकि महिला ने कहा है कि उसने सोशल मिडिया पोस्ट जरूर किया है लेकिन व्यक्ति को चोट पहुँचाने का उसका कोई इरादा नहीं था।



