• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

यूट्यूबर, नर्स और टीचर को भी मिल सकता है UAE का गोल्डन वीजा

यूट्यूबर, नर्स और टीचर को भी मिल सकता है UAE का गोल्डन वीजा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 3, 2025
in UAE
0
यूट्यूबर, नर्स और टीचर को भी मिल सकता है UAE का गोल्डन वीजा

यूट्यूबर, नर्स और टीचर को भी मिल सकता है UAE का गोल्डन वीजा

0
SHARES
25
VIEWS

यूट्यूबर, नर्स और टीचर को भी मिल सकता है UAE का गोल्डन वीजा

Vandana Upadhyay · जुलाई 3, 2025

अगर आप भी यूएई में रहने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बहुत सुनहरा मौका है। आपको यूएई का गोल्डन वीजा मिल सकता है। पहले ये वीजा केवल बिजनेसमैन या इन्वेस्टर्स और वैज्ञानिकों को ही दिया जाता था लेकिन अब यूएई की सरकार ने इसमें 5 अन्य कैटेगरी को जोड़ दिया है।

अब 10 साल के गोल्डन वीजा के लिए  नर्स, टीचर्स, सोशल मीडिया Influencer, गेमिंग एक्सपर्ट और लग्‍जरी यॉट के ओनर भी अप्लाई कर सकते हैं। वीजा अप्लाई करने के लिए अब उनको किसी कंपनी के स्पॉन्सरशिप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यूएई सरकार का मकसद है कि दुनियाभर के टैलेंटेड लोगों को यूएई की तरक्की में पार्टिस‍िपेट कराना है। आपको बता दें कि गोल्डन वीजा के जरिए आप अपने परिवार को भी यूएई में साथ रख सकते हैं।

जानिए कौन-कौन लोग गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं

  • अगर कोई नर्स 15 सालों से काम कर रही है तो वो यूएई के गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकती है। 12 मई को इंटरनेशनल नर्स डे के मौके पर यह ऐलान किया गया था। दुबई में हर साल लाखों लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं ऐसे में यहां नर्सों की अधिक जरूरत पड़ती है। इसलिए यूएई सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है।
  • दुबई और रास अल खैमाह के प्राइवेट स्कूलों के टीचर, प्रिंसिपल और कॉलेज के प्रोफेसर भी गोल्डन वीजा पाने के हकदार हैं। इस फैसले से यूएई की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जा स‍केगा।
  • आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। यहां तक की सोशल मीडिया के माध्यम से लोग पैसे भी कमाते हैं। इसलिए अब कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स जैसे यूट्यूबर, वीडियो मेकर और सोशल मीडिया स्टार्स भी गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी कंपनी के साथ जुड़ने की भी जरूरत नहीं है।
  • जो लोग गेमिंग या ऑनलाइन गेम्स की दुनिया में काम कर रहे हैं, वो लोग भी गोल्डन वीजा अप्लाई कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास 40 मीटर से ज्यादा लंबी यॉट है या आप इस उसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, तो आप भी इस वीजा को पाने के हकदार होंगे।

गोल्डन वीजा के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई 

गोल्डन वीजा पाने के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने प्रोफेशन का प्रमाण देना होगा क‍ि आप क्‍या क्‍र रहे हैं। आपकी ड‍िग्री क्‍या है। आपके पास क‍ितना एक्‍सपीरि‍यंस है। प्रोसेस करीब 30 दिन में पूरा हो जाता है।

गोल्डन वीजा की खासियत 

  • किसी कंपनी की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • आप अपनी फैमिली को भी साथ रख सकते हैं।
  • 10 साल तक व‍िदेश में रहने की छूट है।
  • टैक्स फ्री देश है।
  • अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकते हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई का वो काला सच जिसे सुनकर पैरों तल खिसक जाएगी जमीन

Next Post

भारत और यूएई द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देंगे

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia TGA New Rules: अब चेहरा स्कैन करने के बाद ही चलेंगी गाड़ियां, सऊदी में टैक्सी ड्राइवरों के लिए बदला नियम

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

सऊदी अरब में ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी (TGA) ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया है। अब राइड-हेलिंग ऐप्स पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को अपनी पहचान साबित...

Read moreDetails

Kuwait Airport पर बड़ा फैसला, अब सिर्फ Kuwait Airways संभालेगी कमान, 22 साल बाद प्राइवेट कंपनियों की छुट्टी

फ़रवरी 2, 2026

Saudi Arabia Umrah News: सऊदी अरब ने 1800 ट्रैवल एजेंसियों पर लगाई रोक, खराब सर्विस के चलते लिया कड़ा फैसला

फ़रवरी 2, 2026

Budget 2026: अब पानी पर उतरेंगे हवाई जहाज, सी-प्लेन और उड़ान स्कीम के लिए सरकार ने खोला खजाना

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
भारत और यूएई द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देंगे

भारत और यूएई द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देंगे

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906