मामूली बक्से में मिल गया दौलत का खजाना, आंखों पर नहीं हुआ यकीन, अंदर था 58 लाख का जैकपॉट
लाखों में निकल आती है कीमत
कई खबरें सामने आती है जिनमें व्यक्ति कोई कबाड़ी समझ कर खरीदता है लेकिन उसकी कीमत लाखों में होती है। 37 वर्षीय Wade Venture के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने एक स्टोरेज यूनिट को मात्र $410 में खरीदा था।

स्टोरेज यूनिट की कीमत निकली लाखों में
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह कंटेनर 27 मार्च को खरीदा था और उन्हें बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि उसमें क्या हो सकता है। लेकिन जब उन्होंने कंटेनर के अंदर देखा तो उसमें से खजाना निकला।
क्या था उस कंटेनर के अंदर?
बताते चलें कि उस कंटेनर के अंदर 400 pairs का फुटवियर था जो कि हाई ब्रांड Gucci और Coach का था। उसमें एक फर कोट भी बरामद किया गया है जिसकी कीमत ₹6.67 लाख है। एक दूसरा कोट भी मिला है जिसकी कीमत $1500 है। इसके अलावा इसमें कुछ हैंडबैग, दो सिल्वर के वेस, ब्रांडेड बेडशीट और फुटवियर भी बरामद किए गए हैं। उन्हें चैरिटी करना पसंद है और वह कुछ चीजों को चैरिटी में भी दान करेंगे।





