दिल्ली में अवैध तरीके से रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस नेटवर्क इलाके में रहने वाले करीब 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी है कि इन आरोपियों के पास जो दस्तावेज थी वह वैध नहीं थे।
अवैध दस्तावेज के साथ दिल्ली में रह रहे थे आरोपी
बताते चले कि मामले में पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने कहा है कि गोपनीय सूचना के आधार पर इस इलाके में जांच की गई जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर फरवरी में निरोधक केंद्र भेजा गया था। अब कानूनी कार्यवाही के बाद इन सभी आरोपियों को निर्वासित कर दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अफ्रीका के थे। निर्वासित किए गए आरोपियों में आठ नाइजीरियाई नागरिक, एक घाना तथा आइवरी कोस्ट का था। किसी भी देश में रहने के लिए यात्रियों के पास वैध डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है। जांच के दौरान अगर अवैध डॉक्यूमेंट के साथ गिरफ्तार किया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अवश्य की जाती है।