विदेश में रहने और काम करने के लिए उचित प्रक्रिया का करें पालन

विदेश में रहने और काम करने के लिए नियम का पालन करना होता है। इसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया होती है जिसके पालन के बिना विदेश में नहीं रहा जा सकता है। हालांकि, इस तरह की चेतावनी के बावजूद भी कई ऐसे लोग होते हैं जो अवैध तरीके से विदेशों में रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ समय समय जांच प्रक्रिया चलती रहती है और इन्हें गिरफ्तार किया जाता है।

सऊदी में भी मात्र 7 दिन के अंदर ऐसे हजारों उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार 7 दिन के अंदर रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 17 हज़ार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

16 मार्च से लेकर 22 मार्च के बीच हुई थी जांच

बताते चलें कि 16 मार्च से लेकर 22 मार्च के बीच यह जांच अभियान चलाया गया था जिसमें रेसीडेंसी नियम के 9,259 उलंघनकर्ता, लेबर नियम के 2,491 उलंघनकर्ता और अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के आरोप में 4,899 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 18 लोग पकड़े गए हैं जो इन आरोपियों के अवैध प्रवेश में मदद कर रहे थे।

इन नियमों के उल्लंघन पर क्या मिलती है सजा?

अगर कोई व्यक्ति सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश करता है या दूसरों को एंट्री देकर उनकी मदद करता है तो उसे सजा दी जाएगी। सजा के तौर पर 15 साल जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रॉपर्टी वाहन आदि भी जब्त हो सकता है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment