अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चलाया जा रहा है जांच अभियान

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के दौरान अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग स्थान पर जांच की जाती है ताकि अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा सके। इसी तरह की जांच अभियान के दौरान करीब 18000 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। 

18 हज़ार से अधिक प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों के द्वारा 18000 से अधिक प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है। कुल 18,538 प्रवासियों की गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस जांच अभियान के दौरान रेजिडेंसी वीजा नियमों के 11047 आरोपी, अब तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के 4299 और लेबर लॉ संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 3192 प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है। 

दी जाती है कड़ी सजा

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर कोई प्रवासी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसपर SR1 million का जुर्माना और 15 साल तक की जेल हो सकती है। इस तरह की शिकायत मक्का और रियाद में toll-free number 911 और बाकी इलाकों में 999 या 996 पर कर सकते हैं।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment