दो प्रवासियों की गिरफ्तारी

सऊदी लोक अभियोजन ने इस बात की जानकारी दी है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2 प्रवासियों पर कार्यवाही की जा रही है। कहा गया है कि आरोपियों के पास 3.3 million riyals कैश बरामद किया गया है। दोनों प्रवासी अरबी नागरिकता के हैं।

सुनाई गई 6 साल जेल और 200,000 riyals का जुर्माना

बताते चलें कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है और इन्हें सजा सुनाई गई है। आरोपियों को 6 साल जेल और 200,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। उनके पास से सारा पैसा बरामद कर लिया गया है जो कि कैश में 3.3 million riyals है। यह भी कहा गया है कि जेल की सजा के बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

ऐसे कई तरह के मामले सामने आते हैं जिनमें मनी लांड्रिंग के केस सामने आए हैं। आरोपियों की तमाम कोशिशें के बावजूद भी उन्हें अधिकारी पकड़ लेते हैं।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने फ्रॉड तरीके से पैसे इक्कठे किए थे। आरोपी वह पैसे दूसरे व्यक्ति की मदद से बड़ी चालाकी से सऊदी से बाहर भेज रहे थे। उनके बारे में जानकारी मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।