• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

3 बार लैंडिंग का प्रयास, नही उतर पा रहा विमान, 1 घंटे से हवा में फ़्लाइट तो रोने लगे यात्री

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 21, 2021
in India
0
0
SHARES
23
VIEWS

3 बार लैंडिंग का प्रयास, नही उतर पा रहा विमान, 1 घंटे से हवा में फ़्लाइट तो रोने लगे यात्री

Lov Singh · मार्च 21, 2021

अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित विमान सेवा के यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं, जब स्पाइसजेट का विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया. पायलट के तीन अलग-अलग बार कोशिश करने के बावजूद लैंडिंग में सफल नहीं रहने और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई. कुछ यात्री रोने लग गए. बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया. वहां पर सुरक्षित लैंडिंग की गई. करीब दो घंटे बाद विमान को दूसरे पायलट के जरिए जैसलमेर भिजवाया गया. देर शाम जैसलमेर के रन वे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई.

Spicejet
Spicejet

मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12ः05 पर उड़ान भरी थी. करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट आया. विमान चालक द्वारा विमान को सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास किए गए, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया. इसके बाद विमान को पुनः आकाश में ले गया और उसके बाद फिर दो बार अलग-अलग डायरेक्शन से विमान की लैंडिंग करवाने की कोशिश की गई, लेकिन संभवतः तकनीकी कारणों से विमान की लैंडिंग हो नहीं पाई.


इस तरह विमान करीब 1 घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा. उसके बाद करीब दो बजे विमान चालक विमान को वापस अहमदाबाद ले गया. वहां पर 02ः40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई  गई. करीब दो घंटे बाद विमान ने दोबारा जैसलमेर के लिये उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5ः15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी.

वहीं विमान में मौजूद यात्री मयंक भाटिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद से स्पाइसजेट की नियमित उड़ान सेवा एसजी 3014 ने नियत समय के लिए जैसलमेर के लिये उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रनवे पर पायलट लैंडिंग नहीं करवा पाए, हालांकि पायलट ने 3 बार प्रयास किए. एक बार साउथ टू नॉर्थ यानि खुहड़ी की तरफ से और दो बार नॉर्थ टू साउथ यानि मूलसागर की तरफ से लैंडिंग करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विमान के नीचे आने के बाद विमान की लैंडिंग रनवे पर नहीं हो पाई, इसके कारण हर बार लैंडिंग के बाद पायलट विमान को आकाश में ले गए. करीब 1 घंटे तक हवा में उड़ते रहे, जिससे कई यात्रियों में घबराहट होने लगी. खासकर महिला यात्रियों का बुरा हाल था.

Spicejet
Spicejet

जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बीएस मीणा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से जैसलमेर आने वाली विमान सेवा अपने नियत समय पर तकनीकी कारणों से एक बजे लैंडिंग नहीं कर पाई. दोबारा वापस अहमदाबाद गई, लेकिन बाद में शाम 05ः15 बजे अहमदाबाद से जैसलमेर पहुंची तथा यहां से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को लेकर सुरक्षित प्रस्थान कर गई.

ShareTweetSendShare
Previous Post

पत्नी से बदला लेने के लिए पति ने बेटे को मार कर किया अधमरा, माँ ने Fujairah Police में दर्ज़ कराई शिकायत

Next Post

इंजन चालू कर दो मिनट के लिए भी वाहन के पास से हटना खतरनाक, चुटकी में उड़ा लेते हैं वाहन

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Qatar

Satellite तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर, कतर और UAE में अमेरिकी राडार हुए नष्ट

by Praggya Singh sabal
मार्च 4, 2026
0

हाल ही में सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों ने खाड़ी देशों में बड़ी हलचल मचा दी है। 4 मार्च को जारी हुई नई रिपोर्ट्स और तस्वीरों से यह...

Read moreDetails

UAE से भारत आने वालों के लिए Akasa Air ने चलाई स्पेशल फ्लाइट, Air Arabia की उड़ानें 9 मार्च तक रद्द

मार्च 4, 2026

Qatar पर ईरान का बड़ा हमला, सेना ने हवा में मार गिराए 10 ड्रोन और 2 मिसाइलें

मार्च 4, 2026

Omani Rial ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 रियाल के बदले मिल रहे 240 रुपये, एक्सचेंज हाउस में लगी भीड़

मार्च 4, 2026
Next Post

इंजन चालू कर दो मिनट के लिए भी वाहन के पास से हटना खतरनाक, चुटकी में उड़ा लेते हैं वाहन

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906