OMAN : अवैध तरीके से ENTRY करते 5 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार, प्रवेश के लिए Permit जरूरी
अवैध प्रवेश के आरोप में 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ओमान में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों पर ड्रग तस्करी का आरोप लगा है। बताया गया है कि इन 5 आरोपियों को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास बरामद किया गया भारी मात्र में ड्रग
रॉयल ओमान पुलिस ने अपने बयान में यह बताया है आरोपियों के पास khat के 900 packages बरामद किया गया है। Dhofar Governorate Police की कोस्ट गार्ड पुलिस ने अरबी नागरिकता के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
बिना परमिट के किसी भी देश में एंट्री पर पाबंदी है। एंट्री प्वाइंट पर भी सुरक्षा अधिकारी नई तकनीक से लैस होते हैं। अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश करते आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। बिना किसी वैध ट्रैवल डॉक्यूमेंट के किसी देश में प्रवेश की कोशिश करना और तस्करी करना कानूनन अपराध है।




