अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है जांच

Kuwait में रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। कई ऐसे प्रवासियों की जानकारी मिली है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। आंतरिक मंत्रालय का अधिकारियों के द्वारा जांच में कई प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान 92 प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है।

बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए प्रवासी अलग-अलग नागरिकता के हैं। आरोपियों पर residence और work regulations के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। कुवैत के अलग-अलग इलाकों में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान के दौरान इनको गिरफ्तार किया

बताया गया है कि इन आरोपियों को Shuwaikh Industrial, Ardiya Industrial, Jleeb Al-Shuyoukh, Khaitan, और Farwaniya में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक ऑफिस की भी जानकारी मिली है जहां पर अवैध प्रवासियों को शरण दिया जा रहा था। अधिकारियों ने साफ-साफ कहा है कि इस तरह की गलती करने वाले आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.