KUWAIT : घरेलू कामगारों के रेजिडेंस परमिट Sahel app के जरिए करें नए स्पॉन्सर को ट्रांसफर, सेवा शूरू
घरेलू कामगारू के ट्रांसफर के लिए शुरू की गई नई सेवा
कुवैत में घरेलू कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की गई है। कुवैती अधिकारियों के द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन पहल के तहत यह सेवा शुरू की गई है। इसकी मदद से घरेलू कामगारों की स्पॉन्सरशिप आसानी से ट्रांसफर की जा सकेगी। ऐप की मदद से इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा।

आंतरिक मंत्रालय ने सेवाओं को किया आसान
आंतरिक मंत्रालय के द्वारा government app Sahel के जरिए नई सेवाओं को लॉन्च किया गया है। आंतरिक मंत्रालय की कोशिश है कि सेवाओं को निवासियों के लिए आसान बनाया जाए। इसकी मदद से घरेलू कामगारों के रेजिडेंसी परमिट को एक स्पॉन्सर से दूसरे स्पॉन्सर तक Sahel app के जरिए पहुंचाई जा सकेगी।
घरेलू कामगारों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बड़ी संख्या में भारतीय कामगार भी कुवैत में काम करते हैं। वर्ष 2022 के मुकाबले वर्ष 2023 में भारतीय कामगारों की संख्या 30% तक बढ़ी है जो कि करीब 361,000 है। भारतीय महिला कामगारों की संख्या इसमें से 28.7% है।