UAE : GDRFA ने लॉन्च किया नई सेवा, 24/7 Amer call centre से इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान

Satyam Kumari21 January 20241 min read4 viewsUAE

शुरू की गई नई सेवा

दुबई में General Directorate of Residency and Foreign Affairs (GDRFA) के द्वारा इमीग्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। इसी के तहत अधिकारियों के द्वारा नए कॉल सेंटर की शुरुवात की गई है जहां से यंग जेनरेशन को इमीग्रेशन से जुड़ी जानकारियां प्रदान की जायेंगी।

बताते चलें कि Lieutenant General Mohammed Ahmed Al Marri, Director-General, GDRFA के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि GDRFA’s Innovation Centre में 24/7 Amer call centre की सेवा शुरू की गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बच्चों के द्वारा कई सवाल आए थे सामने

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है की बच्चों के द्वारा एक संबंध में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं इसलिए यह फैसला लिया गया है कि उनके लिए एक स्पेशल कॉल सेंटर शुरू किया जाए।

किस नंबर पर कर सकते हैं कॉल?

बच्चे आसानी से यूएई में Amer call centre 8005111 और यूएई के बाहर से +97143139999 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment