Earthquake: बिहार, पटना में भूकंप. सुबह सुबह कापी धरती. हिलने लगे पंखे, घर से बाहर भागे लोग. नेपाल में 7 का तीव्रता.
Bihar Patna Earthquake. अभी-अभी सुबह 6:40 पर पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. कड़ाके के ठंड के बीच सुबह-सुबह भूकंप के झटका ने काफी डराया.
आज सुबह 6:37 बजे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो लगभग 15 सेकंड तक चले। इसी प्रकार के झटके जलपाईगुड़ी में 6:35 बजे और कूचबिहार में थोड़ी देर बाद महसूस किए गए। स्थानीय निवासियों ने कंपन की सूचना दी, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पटना में भी आज सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इनकी तीव्रता 5.3 के आस पास मापी गई हैं, और किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।





