कुवैत में यूनिफाइड गल्फ ट्रैफिक वीक कमिटी 2025 के चेयरमैन के अनुसार गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2024 में करीब 74 आरोपियों को इस तरह के मामले में डिपोर्ट किया गया है।

यातायात नियमों का पालन जरूरी
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कई बार आरोपियों को एक्सपायर लाइसेंस के साथ वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है। उनसे अपील की गई है कि लाइसेंस रिन्यूअल के बाद ही वाहन चलाना चाहिए।
इसके अलावा 61, 553 उल्लंघन दर्ज किए गए हैं जिसमें आरोपियों के द्वारा सीट बेल्ट और ड्राइविंग करते समय फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। लोगों को इस तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए जो उनकी जान के लिए खतरा बन जाए। सड़क पर अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखना चाहिए।




