Ras Al Khaimah Police के द्वारा यातायात अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा Media and Public Relations Department के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी मदद से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

लॉन्च किया गया है अभियान
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि “Secure Your Load is a Duty,” नामक अभियान लॉन्च किया गया है। इसमें रोड सेफ्टी और ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी दी गई है। भारी वाहन जो लिमिट से अधिक लोड लेकर यात्रा करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उनपर Dh2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा और 6 ट्रैफिक पॉइंट भी दिए जाएंगे।
अगर वाहन से कोई सामान सड़क पर गिर जाता है तो आरोपी पर Dh3,000 का जुर्माना और 12 traffic points की सजा दी जाएगी। वाहन को ओवरलोड करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे वाहन का नियंत्रण खो सकता और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।




