शुक्रवार को चमोली जिले में एक गांव के पास कंस्ट्रक्शन कैंप के पास बर्फ की चट्टानें गिरने से भयंकर हादसा हुआ है। अधिकारियों और लोकल मीडिया के अनुसार अभी फिलहाल राहत बचाव कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के कारण कई रस्ते बंद हो गए हैं और कई स्थानों पर हिमस्खलन की भी चेतावनी दी गई है।

कई जगहों को हुआ नुकसान
भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों को नुकसान पहुंचा है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां 57 मजदूर फंसे हो सकते हैं। कहा गया है कि राहत बचाव कार्य अभी भी चल रहा है और करीब 47 मजदूरों को बचा लिया गया है।
अभी भी 8 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री Dhami ने कहा है कि सभी कामगारों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। साइट पर आर्मी डॉक्टर्स मौजूद हैं जो गंभीर रूप से घायल लोगों की मदद कर रहे हैं। मौसम का हालत इतना गंभीर हो चला है कि गंगनानी और डबरानी के बीच पत्थर भी गिर रहे हैं। लगातार पहाड़ों से पत्थर गिरने से आवागमन पर नकारात्मक असर पड़ा है।




