सऊदी : कोरोना मामलों में दर्ज की गई बढ़ोतरी, इसी के मध्य नज़र लगाई गई थी देशों पर पाबंदियां
शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 386 नए मामले दर्ज किए गए

Saudi Arabia’s Ministry of Health ने बताया कि शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि हालांकि कोरोना के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन मृत्यु दर में भी कमी आई है। शनिवार को 4 लोगों की मृत्यु हो गई।
Makkah में भी 54 नए कोरोना के मामले मिले

बताते चलें कि अब तक कोरोना केस दर्ज मामले 369,961 हो चुके हैं। रियाद में सबसे ज्यादा नए 154 मामले दर्ज किए गए। Makkah में भी 54 नए मामले मिले। बाकी के मामले अलग-अलग हिस्सों में दर्ज किए गए हैं।



